15 रॉयल इनफिल्ड बुलेट पर 30 रामभक्तों ने मथुरा अयोध्या और काशी के लिए किया प्रस्थान… देखें वीडियो
विश्व कल्याण व रामराज्य की मनोकामना के साथ सात दिन में तय करेंगे 1500 किमी की यात्रा
बीकानेर। जयश्रीराम के जयकारों के साथ 30 युवकों का दल रॉयल इनफिल्ड बुलेट मोटरसाइकिल पर बीकानेर से रामोत्सव धर्मयात्रा के लिए बुधवार को नत्थूसर गेट स्थित बड़ा गणेशजी मंदिर से रवाना हुआ। विश्व कल्याण व राम राज्य की मनोकामना के साथ इस रामोत्सव धर्मयात्रा के इस दल को भाजपा नेता महावीर रांका, गोकुल जोशी एवं एसपी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी ने भगवा पताका दिखाकर प्रस्थान करवाया।

भाजयुमो जिला शहर अध्यक्ष वेद व्यास के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर की खुशी में यह दल 15 रॉयल इनफिल्ड बाइक पर 30 युवक रामोत्सव धर्मयात्रा के लिए निकले हैं। करीब सात दिन में लगभग 1500 किमी की यात्रा तय करते हुए पहले मथुरा में जन्मभूमि के दर्शन, फिर अयोध्या और काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इस दौरान साथ में एक रथ भी चलेगा जिसमें अखंड ज्योत भी रहेगी। 21 हजार हनुमान चालीसा का वितरण रहेगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन