पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति ने भी त्यागे प्राण, गठजोड़ के साथ एक ही चिता पर किया दाह संस्कार
बीकानेर। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही पति ने भी प्राण त्याग दिए। एक ही घर से दो शवयात्रा निकली और गठजोड़ के साथ पति-पत्नी का एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया। यह दुखद घटना बीकानेर में हमालों की बारी क्षेत्र की है। सामाजिक कार्यकर्ता विष्णुभगवान तंवर ने बताया कि हमालों की बारी क्षेत्र निवासी बुजुर्ग महिला लीला देवी कच्छावा का शनिवार रात्रि में निधन हो गया था। वे पिछले तीन दिन से बीमार थी।

घर-परिवार वालों ने उनके पति को यह खबर रात को देना मुनासिब नहीं समझा, लेकिन जब पत्नी की मौत की सूचना सुबह पति लालचंद कच्छावा को मिली तो सुनते ही आघात पहुंचा और निधन हो गया। जांच के बाद उन्हें मृत घोषित किया गया। लालचंद कच्छावा विगत काफी वर्षों से बीमार थे और चलने-फिरने में भी असमर्थ थे। बताया जा रहा है कि कच्छावा के दो पुत्र थे जिनमें एक पुत्र की करीब छह माह पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसी दुखद घटना के बाद कच्छावा सहित पूरा परिवार तनाव में था और आज दोनों के एक साथ गुजर जाने से समाज शोक संतप्त है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन