बीकानेर के इस पार्षद ने की सुसाइड
बीकानेर। विषाक्त पदार्थ खाकर पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती पार्षद ने गत देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पीबीएम से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के वार्ड तीन से पार्षद राजेश कच्छावा की देर रात पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई। दो दिन पहले कच्छावा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था जिसके बाद उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने देर रात दम तोड़ दिया।
राजेश कच्छावा ने वार्ड तीन से निर्दलिय के रूप में चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। बाद में इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। हालांकि उनके मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन उनके निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर छा गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन