सूने घर पर चोरों ने किया हाथ साफ
मुरलीधर व्यास नगर के एक और सूने घर में चोरी हो गई है। चोर यहां पानी और बिजली की फीटिंग के साथ ही घर में लगे उपकरण तक उठाकर ले गए। छोटे-बड़े सामान के साथ कपड़े तक नहीं छोड़े। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी लेकिन चौबीस घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। इस कॉलोनी में औसतन हर दस-पंद्रह दिन में एक घर में चोरी हो रही है। कॉलोनी के बी-33 में रहने वाले पवन सारस्वत ने नयाशहर थाने में चोरी की एफआईआर दी है। उसने बताया कि वो बीस फरवरी को घर में ताला लगाकर गया था।

पांच मार्च को घर संभालने पहुंचा तो वहां ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर काफी सामान चोरी हो गया। जिसमें बिजली की फीटिंग के साथ ही सरकारी मीटर, बाहर लगे नल का वॉल, कूलर की मोटर पंप और पंखा, बाथरूम में लगे नल और गीजर, कमरे में लगी टीवी, सीसीटीवी वॉयर, कीचन में लगी मिक्सर टूटी, लोहे का सामान, गल्ला, पुराने कपड़े आदि ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन