रोजगार और करियर मेले में 321 युवाओं को मिले ऑफर लेटर
कौशल प्रशिक्षण के लिए दो सौ से अधिक युवा चयनित
बीकानेर। एमएम ग्राउंड में आयोजित रोजगार मेले में 321 युवाओं का विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा रोजगार के लिए प्राथमिक चयन किया गया। गुरुवार को आयोजित रोजगार मेले के समापन समारोह में विधायक जेठानंद व्यास ने चयनित आशार्थियों को मेला स्थल पर ही नियुक्ति पत्र सौंपा। इसमें सबसे अधिक पैकेज पर मोदी डेयरी में नवरतन कलवाणी को 3.84 लाख पर अकाउंट एग्जीक्यूटिव पद पर चयनित किया गया। इसके अतिरिक्त 203 व्यक्तियों को कौशल प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया। एसबीआई बैंक 119 समस्याओं का समाधान किया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से एक महिला दिव्यांग को ट्राई साइकिल भेंट की। बाल अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया तथा बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा गया। रोजगार मेले में जय भीम संस्था के माध्यम से 5 महिलाओं को वर्क एट होम के ऑफर लेटर दिए गए। इस दौरान राजकुमार किराडू, जयप्रकाश व्यास, पार्षद अरविंद आचार्य, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, नितिन हर्ष, रोजगार विभाग के सहायक निदेशक हरगोविंद मित्तल, विजय व्यास, कपिल पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन