हार्ट अटैक से एएसआई हुई की मौत
नोखा वृत के जसरासर थाने में कार्यरत एएसआई भंवरदान का बुधवार रात में हार्ट अटैक से मौत हो गई। भंवरदान पिछले काफी समय से जसरासर थाने में कार्यरत थे व पुलिस में सर्विस करते हुए 33 साल हुए है। मूलरूप से सुजानगढ़ में चारनवाल के निवासी थे। हार्ट अटैक के बाद अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम भी बीकानेर पीबीएम स्थित पुलिस चौकी पहुंची। जहां पुलिस अधिकारियों ने एएसआई भंवर दान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

इस दौरान पुलिस महकमे के आला अधिकारी, सहकर्मी के साथ व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। रोज की तरह अपनी डीओ ड्यूटी कर रात को जसरासर थाने के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। इस दौरान पानी टॉयलेट के लिए उठे और ष्ठह्र के बारे में पूछा फिर वापस में रूम में चले गए। इसी बीच एकदम से उनकी तबीयत बिगड़ गई, तो पास में सो रहे जवानों को सीने में दर्द होने की जानकारी दी, तो उनके सहकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जसरासर थानाधिकारी सन्दीप पूनिया भी अस्पताल पहुंचे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन