देशभर की 51 हस्तियों में बीकानेर का रिद्धिसार फ़ाउण्डेशन ट्रस्ट हुआ राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित
बीकानेर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं बाल विकास कमीशन जयपुर द्वारा 3 मार्च 2024 को जानकीदेवी ऑडिटोरियम में आयोजित विशाल कार्यक्रम में रिद्धिसार फाउंडेशन ट्रस्ट को राष्ट्रीय गौरव सम्मान पुरस्कार से सामाजिक कार्यो के बदौलत सम्मानित किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष शोभा सुथार को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस कार्यक्रम में जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा, दुबई उद्योगपति अमराराम सुथार, किस्मत हार्डवेयर पुणे के डायरेक्टर हनुमान भदरेचा, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी फारुख अफरीदी, पदमश्री उस्ताद गनी अली द्वारा देश भर की 51 हस्तियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार एव बाल विकास कमीशन के अध्यक्ष गोविंद जांगिड़ एव उनकी टीम ने स्वागत अभिनन्दन किया। जांगिड़ ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं बालविकास कमीशन जयपुर संस्था द्वारा हाल ही में 11 असहाय व निराश्रित बच्चों को गोद लेकर उनको आश्रय दिया गया है। गौरतलब है कि बीकानेर की संस्था रिद्धिसार पीडि़त व शोषित बच्चों व महिलाओं के लिए कार्य करती है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन