शाहबाज़ शरीफ बने पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री
23 दिनों की मशक्कत के बाद आखिर पाकिस्तान को उसका नया प्रधानमंत्री मिल ही गया। शाहबाज़ शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री चुने गए हैं। पाक संसद में उन्हें सबसे ज्यादा 201 वोट मिले। तो वहीं उनके प्रतिद्वंदी पीटीआई के नेता उमर अयूब खान को सिर्फ 92 वोट मिले, इसके बाद स्पीकर ने प्रधानमंत्री के रूप में शाहबाज शरीफ के नाम की घोषणा की, इसके बाद क्करूरुहृ और पीपीपी समेत सभी पार्टियों के सदस्यों ने उनसे हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी।
हालांकि वोटिंग की शुरुआत में ही माना जा रहा था कि शाहबाज़ शरीफ आसानी से इस रेस को जीत जाएंगे। अब शाहबाज़ शरीफ कल यानी सोमवार 4 मार्च को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में सभी नेताओं को बुलावा भेजने की तैयारी की जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन