डिग्गी में मिला युवक-युवती का शव
बीकानेर। जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र के पेमासार गांव में एक खेत की डिग्गी में एक युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के आत्महत्या के करने की आशंका जताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि युवक और युवती दोनों प्रेमी थे। किसी विरोधाभास के बाद दोनों ने यह कदम उठाया है। हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा है कि यह जांच के बाद स्पष्ठ हो सकेगा कि मामला सुसाइड का है या हत्या का।

पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर माना है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि करने से इनकार किया है। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, उनकी स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों से बात हुई है। जिसमें ऐसी बातें सामने आईं कि युवक और युवती दोनों एक दूसरे से परिचित थे। हालांकि, परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने कभी एक-दूसरे को साथ नहीं देखा। मौके से बरामद मोबाइल फोन पुलिस के कब्जे में है। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने से इनकार किया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष