अवैध जल कनेक्शन पर सख्ती, लाखों की हुई वसूली
बीकानेर।अवैद्य जल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 29 फरवरी तक कनेक्शन अनिवार्य रूप से नियमित करवाने होंगे। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित ने बताया कि 29 फरवरी तक कनेक्शन नियमित नहीं करवाए जाने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुरोहित ने बताया कि वितरण पाइप लाइन, राइजिंग मैन में उपभोक्ताओं द्वारा लिये गये अवैद्य जल कनेक्शन को काटने व? संबंधित उन पर शास्ति लगाने की कार्यवाही प्रगति पर है।

सभी अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र के सभी अवैद्य जल संबंध चिन्हित कर इन्हें काटने अथवा शास्ति के साथ नियमित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में फरवरी माह में वितरण पाइप लाईन से 263 व राईजिग मैन वितरण लाईन से 47 सहित कुल 310 अवैध जल संबंध हटाए गए है,। इनमें 217 शहरी क्षेत्र में व 93 जल संबंध ग्रामीण क्षेत्र से काटे गए हैं। गत 2 दिवस में बीकानेर शहरी क्षेत्र में 2.10 लाख रुपए व श्रीडूंगरगढ शहरी क्षेत्र में 1.60 लाख सहित कुल 3.70 लाख रुपए की बकाया वसूली की गई है । उपखंड क्षेत्र में भी जल संबंध नियमित करवाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन