राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज का अभूतपूर्व प्रकल्प, बीकानेरवासियों के लिए प्रयागराज में चलाया अन्नक्षेत्र
संकीर्तन के साथ भोजन-आवास सुविधा मिली नि:शुल्क, 2025 में महाकुम्भ पर लगेगा बीकानेर खालसा
बीकानेर। धर्म नगरी प्रयागराज के संगम तट पर पूरे माघ माह में बीकानेरवासियों व साधु-संतों के लिए बीकानेर वाले महात्यागी नगर खालसा की रविवार को पूर्णाहुति की गई। रामझरोखा कैलाशधाम की ओर से यहां अब हर वर्ष माघ मेले में एक माह के लिए बीकानेर वाले महात्यागी नगर खालसा की शुरुआत की गई थी।

रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि इस पवित्र स्थान पर खाक चौक समिति द्वारा मेले में बीकानेर को पहली बार खालसा (कैम्प) लगाने की अनुमति मिली थी, जिसके फलस्वरूप पूरे माघ माह में बीकानेरवासियों तथा साधु-संतों के लिए कैम्प में रहने-खाने की सुविधा नि:शुल्क प्रदान की गई।

हवन के साथ पूर्णाहुति के दौरान खाप चौक समिति के महामंत्री महामंडलेश्वर संतोषदासजी, दिगम्बर अखाड़े के मंत्री वैष्णवदासजी महाराज उपस्थित रहे। राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने त्रिवेणी में स्नान कर विश्व कल्याण की कामना की। श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि अब अगले वर्ष 2025 में महाकुम्भ के अवसर पर भी प्रयागराज में बीकानेर खालसा लगाया जाएगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन