बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक ने अमृत स्टेशन योजना के बारे में दी जानकारी….देखें वीडियो
पीएम मोदी 26 फरवरी को 11 स्टेशनों पर करेंगे आरओबी व आरयूबी के शिलान्यास व लोकार्पण
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 फरवरी 2024 को बीकानेर मंडल के 11 स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों तथा 11 लेवल क्रॉसिंग्स पर आरओबी/आरयूबी के कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक डॉ आशीष कुमार द्वारा मंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि इस शिलान्यास समारोह में स्थानीय सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे तथा इसी क्रम में विभिन्न स्कूलों में 2047 की विकसित भारत की विकसित रेल शीर्षक से बच्चों के लिए आयोजित चित्रकला, वाक एवं निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

26 फरवरी को चरखी दादरी, कोसली, गोगामेडी, मंडी डबवाली, महेंद्रगढ़, लोहारू, मंडी आदमपुर, रायसिंहनगर, हांसी, कालांवाली तथा भट्टू स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 147.71 करोड रुपए की लागत के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही रेवाड़ी-बठिंडा, बीकानेर-बठिंडा तथा बीकानेर-रेवाड़ी रेल खंड के 11 समपार फाटकों पर 227.07 करोड रुपए की लागत के आरओबी/ आरयूबी कार्य का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा। जिनमें से 4 आरओबी का शिलान्यास एवं 7 आरओबी/आरयूबी का लोकार्पण किया जाएगा। प्रेस वार्ता में मंडल रेल प्रबंधक के साथ पवन गुरावा मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति इकाई), महेशचंद जेवलिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक तथा सुरेंद्र सिंह बारहठ, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन