विधायक व्यास ने एसएसबी का किया औचक निरीक्षण
बीकानेर। विधायक जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि अस्पताल में साफ-सफाई चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने समूचे एसएसबी परिसर का जायजा लिया और यहां भर्ती मरीजों पर से व्यवस्थाओं संबंधी फीडबैक लिया। विधायक ने कहा कि चिकित्सक भी समय-समय पर वार्डों का निरीक्षण करें, जिससे आवश्यकता अनुसार व्यवस्थाओं में सुधार हो सके।

बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता सुनीता पारीक के पति की तबीयत अचानक खराब होने के कारण विधायक व्यास अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने मरीज को बैड तक पहुंचाने में मदद की और चिकित्सकों को समुचित इलाज के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. सुशील फलौदिया, डॉ. अभिषेक कोचर, डॉ. गिरीश प्रभाकर, डॉ. जगदीश कूकणा, नर्सिंग के सुरेश आचार्य, पार्षद किशोर आचार्य, अनिल आचार्य और मुरली व्यास मौजूद रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन