अवैध जल कनेक्शनों पर सख्ती, काटे 225 अवैध कनेक्शन
बीकानेर। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पाईप लाइन, राईजिंग मैन लाइन एवं जल वितरण पाइप लाइनों पर किये गये अवैध कनेक्शन काटने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 166 अवैध जल कनेक्शन काटे गए व ग्रामीण क्षेत्रों में 59 अवैध जल संबंध विच्छेद किये गये।
नाल ग्राम पंचायत में हवाई अड्डे के पास के क्षेत्र में राईजिग मैन से लिये गये 2 तथा मैन लाइन एक अवैद्य जल संबंध को विच्छेद किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन को अवैद्य जल कनेक्शन नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया और ऐसा पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जानकारी दी गई। पुरोहित ने बताया कि विभाग द्वारा 28 फरवरी तक अवैद्य जल संबंध हटाने या नियमितीकरण की कार्यवाही की जाएगी तथा मौके पर ही ऐसे कनेक्शन हटवाए जाएगे।

उपभोक्ता 28 फरवरी तक चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान राज्य आज्ञा 31 मार्च 2017 की धारा-19 के तहत अवैद्य जल कनेक्शन पर नियमानुसार 1100 रुपए एकमुश्त तथा कम से कम 30 हजार लीटर औसत मासिक उपभोग के आधार पर एक वर्ष के जल उपभोग की पांच गुना राशि जमा करवाकर कनेक्शन नियमित करवा सकते है । उन्होंने आमजन से इस विशेष अभियान के दौरान कनेक्शन नियमित करवाने की भी अपील की।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन