सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत
बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में एक विवाहिता की मौत हो गई है। विवाहिता की शादी अभी चार दिन पहले ही हुई थी। मृतका की पहचान देशनोक निवासी ललिता कंवर पत्नी विनोद सिंह के रूप में हुई है। वहीं ड्राईवर श्यामदान चारण गंभीर हालत में है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि ललिता बड़का चारणवास, दातारामगढ़ की रहने वाली थी। रविवार को उसके भाई का विवाह तय था। हादसा ओवरस्पीड की वजह से हुआ बताते हैं ।
ललिता अपने पति व परिवार के साथ अर्टिका कार में सवार थी। कार पलटा खाने से हादसा हुआ। हादसे के बाद करीब बीस मीटर तक कार घसीटी जाती रही, इस वजह से उसका सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ और उसकी मौत हो गई।पति विवेक के मामूली चोटें आईं। अन्य सभी सुरक्षितहैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन