एयरपोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना प्रशासन को एक मेल के जरिए मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है। फौरन सुरक्षा गतिविधियों को बढ़ा दी गई है। प्रशासन के अनुसार, उन्हें एक अज्ञात मेल प्राप्त हुआ, जिसमें एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई और कहा गया कि एयरपोर्ट पर बम है। इस सूचना के फौरान बाद प्रशासन अलर्ट हो हुई और जांच गतिविधियों को तेज कर दिया है। सुरक्षा के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। ष्टढ्ढस्स्न सहित अन्य केंद्रिय एजेंसियां अलर्ट मोड पर है।

एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ता के साथ डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया है। एयरपोर्ट पर बारीकी से छानबीन की गई है। राहत की बात यह है कि तकरीबन एक घंटे की छानबीन के बाद सुरक्षाबलों को ऐसे एक भी वस्तु नहीं मिले जो संदिग्ध हो। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले साल 27 दिसंबर को भी इसी तरह का मेल प्राप्त हुआ था। जिसमें जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
उस वक्त भी प्रशासन ने फौरन बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। लेकिन ऐसा कुछ संदिग्ध नहीं मिला। गौरतलब है कि जयपुर देश के व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है। जहां रोजाना हजारों यात्रियों का आगमन व प्रस्थान होता है। ऐसे में एयरपोर्ट पर बम जैसी ख़बर हजारों यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर सकता है जिसमें कई जाने भी जा सकती है। हालांकि पुलिस किसी भी अनहोनी से बचने के लिए बड़ी ही सतर्कता के साथ काम कर रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन