किसान आंदोलन : पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने ड्रोन से दागी टीयर गैस
पंजाब-हरियाणा शंभू बार्डर के बाद खनौरी बार्डर पर बने पुल पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए हैं। किसानों का आंदोलन जंग जैसे हालत में पहुंच गया है। किसानों को तितर बितर करने के लिए पुलिस लगातार आंसू गैस से गोले दाग रही है। यह पहली बार है कि किसान आंदोलन में पुलिस ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है कि सभी किसान कंट्रोल में हैं। पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। हम इसकी निंदा करते हैं। इससे पहले शंभू बार्डर पर पुलिस और किसानों के बीच जमकर बवाल हुआ।
पुलिस ने यहां 100 से अधिक गोले दागे तो किसान आंदोलन में शामिल युवाओं ने भी पत्थर चलाए। इस कार्रवाई में आंसू गैस का एक गोला एक किसान के घुटने पर आकर फट गया। इस गोले की चपेट में आने से किसान घायल हो गया। फिलहाल किसान पंजाब-हरियाणा के सभी बार्डर पर डटे हुए हैं। शंभू बॉर्डर पर रखे गए बड़े बड़े बोल्डर को ट्रैक्टर से हटाया जा रहा है। वहीं कुछ बैरिकैड्स को भी तोड़ा दिया गया है।

किसानों ने दिल्ली कूच के लिए अब खेतों का रास्ता बनाना शुूरू कर दिया है। अब वह खेतों के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां भी हरियाणा पुलिस आंसू गैस के गोले दाग रही है। शंभू बार्डर पर किसान लगातार हरियाणा में प्रवेश की कोशिश कर रहे हैं और पुल के नीचे से हरियाणा में घुसने में लगे हुए हैं। फिलहाल यहां किसानों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। पंजाब-हरियाणा सीमा पर चल रहे बवाल के बीच हरियाणा पुलिस का बयान आया है। पुलिस ने कहा है कि शंभू बार्डर पूरी तरह से बंद है। किसी को भी उपद्रव फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। किसी ने ऐसा करने की कोशिश की तो फिर सख्ती से निपटा जाएगा। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए