दो कर्मचारी 70 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर । यूआईटी में एसीबी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कैशियर व जूनियर एकाउंटेट को ट्रैप किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर शर्मा की अगुवाई में सीआई आनंद कुमार ने कार्रवाई करतेहुए जूनियर एकाउंटेट गणेश कलवानी और कैशियर मनीष खत्री को 70 हजार रूपये की राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। सीआई आनंद कुमार ने बताया कि यह राशि स्ट्रीट लाइट कंपनी के बकाया भुगतान के एवज में मांगी गई थी।

जानकारी के अनुसार उदय बिल्ट प्राईवेट लिमिटेड के सुपरवाइजर अशोक कुमार ने एसीबी को परिवाद दिया था कि उनकी कंपनी का 19 लाख का भुगतान नगर विकास न्यास में बकाया है। जिस भुगतान की एवज में जूनियर एकाउंटेंट गणेश कलवानी और कैशियर मनीष खत्री ने 4.25 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 80 हजार रूपये का कमीशन दिया जाएं। परिवादी के अनुसार बिल पास करने की एवज में 70 हजार रूपये देना तय हुआ। जिसके लिये सात फरवरी को कैशियर मनीष खत्री, जूनियर अकाउंटेंट गणेश कलवाणी से सत्यापन को एसीबी की टीम ने निगर विकास न्यास कार्यालय में ही कार्रवाई कर इन दोनों को नकद राशि के साथ पकड़ा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष