प्रिंस ओजी डॉन एलेमा ने राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज से लिया आशीर्वाद
रामझरोखा कैलाशधाम की सदस्यता ग्रहण की
राजस्थानी गीत-संगीत के मुरीद हैं डॉन एलेमा ने गौसेवा कर व हवन का महत्व समझा
बीकानेर। स्वीडन निवासी डॉन एलेमा आज बीकानेर में रामझरोखा कैलाशधाम पहुंचे और सियाराम बाबा के दर्शन किए। एलेमा इन्फ्यूंसर हैं तथा राजस्थानी गीत-संगीत के मुरीद हैं। ओजी डॉन एलेमा को अब भारत में प्रिंस डॉन एलेमा के नाम से जाना जाता है। यूरोप के स्वीडन निवासी प्रिंस डॉन एलेमा ने राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज से आशीर्वाद लिया तथा गौशाला में गौसेवा के कार्य भी किए। खास बात यह है कि एलेमा ने रामझरोखा कैलाशधाम की सदस्यता भी ग्रहण की है। इस सदस्यता के तहत आश्रम में होने वाले प्रत्येक आयोजन की जानकारी उन्हें दी जाएगी तथा मुख्य आयोजनों में निमंत्रण भी दिया जाएगा।

इस दौरान प्रभु श्रीराम, हनुमान तथा बाबा रामदेव के भजनों की कुछ पंक्तियां भी एलेमा ने सुनाई। प्रिंस कहते हैं कि राजस्थानी गीतों व भजनों में अपनापन तो है साथ ही गहरी मिठास भी है। एलेमा ने बताया कि वे प्रकाश माली, छोटूसिंह रावणा व गजेन्द्र मनचला जैसे कलाकारों को पसंद करते हैं।

प्रिंस के गाए भजन भारत के साथ यूरोप में भी धमाल मचा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स वाले एलेमा को श्रीसरजूदासजी महाराज ने राम नाम की महत्ता एवं हवन की शक्ति के बारे में जानकारी दी तथा अयोध्या का प्रसाद भी प्रदान किया। इस अवसर पर लोक कलाकार सृष्टि सुथार ने भी सदस्यता ग्रहण की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कमल भाटी, चाँदमल भाटी, उत्तम भाटी उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन