धमाकों से गुंजा पाकिस्तान 25 की मौत 40 घायल
पाकिस्तान में इस समय चुनावी माहौल है। 8 फरवरी को देश में नए पीएम के लिए चुनाव होने वाले हैं। पर चुनाव से एक दिन पहले भी देश में आतंकी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लंबे समय तक पाकिस्तान आतंक का पनाहगार रहा है और दुनियाभर में आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले आतंकियों की मदद भी की। पर अब पाकिस्तान भी आतंकवाद के चंगुल में फंस चुका है। पाकिस्तान में अक्सर ही आतंकी हमले होते रहते हैं। समय-समय पर पाकिस्तान में कहीं न कहीं इस तरह की घटनाओं के मामले सामने आते रहते हैं।
आज, बुधवार, 7 फरवरी को एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। आज पाकिस्तान में दो धमाके हुए हैं। दोनों धमाके बलूचिस्तान प्रांत में हुए। पहला धमाका पिशिन जिले में हुआ। यह धमाका एक मोटरसाइकिल में लगे ढ्ढश्वष्ठ से हुआ। दूसरा धमाका किल्ला सैफुल्लाह जिले में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फज़ल पार्टी के ऑफिस के बाहर हुआ। यह एक आत्मघाती धमाका था। पाकिस्तान में आज हुए इन दोनों धमाकों में 25 लोगों ने अपनी जान गंवा दी हैं। साथ ही करीब 40 लोग इन धमाकों में घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उनका इलाज किया जाएगा।

इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढऩे की भी आशंका जताई जा रही है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पिशिन जिले में हुए धमाके में एक निर्दलीय उम्मीदवार के ऑफिस के बाहर धमाका हुआ तो किल्ला सैफुल्लाह जिले में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फज़ल पार्टी के ऑफिस के बाहर। ऐसे में दोनों धमाकों की वजह चुनावी हो सकती है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए