डाक ध्वजा पैदल बीकानेर से देशनोक
बीकानेर। बीकानेर से देशनोक के लिए रामप्रकाश मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में पैदल भागते-दौड़ते डाक ध्वजा दोपहर 1.15 बजे गाजे-बाजे के साथ पुरानी गिनाणी स्थित हरजी सोनी के निवास स्थान से रवाना हुई। यह डाक ध्वजा जूनागढ, केईएम रोड, गोगागेट, गंगाशहर एवं पलाना होते देशनोक पहुंची। डाक ध्वजा का जगह-जगह पर फुल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। देशनोक डाक ध्वजा यात्रा पहुंचने पर धर्मशाला में सबके लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। इससे पहले डाक ध्वजा पैदल यात्रा पूनरासर हनुमान बाबा, शीशा भेरूजी व कोडमदेसर भेरूजी भी भक्तों द्वारा पूर्ण की जा चुकी है। डाक ध्वजा पैदल यात्रा का नेतृत्व जयप्रकाश जोशी ने किया तथा महावीर पारीक व सुनील ने आभार व्यक्त किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन