चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण मिले तो होगी सख्त कार्रवाई
बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को जयपुर रोड पर नगर विकास न्यास द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि संबंधित को समझाए और लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित करें यदि चेतावनी के बावजूद लोग अतिक्रमण करते पाए जाएं तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाएं।
न्यास द्वारा सोमवार को जयपुर रोड़ पर विभिन्न अतिक्रमण को हटाए गए।

यूआईटी सचिव मुकेश बारहठ ने बताया कि निर्धारित सीमा से बाहर जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखे थे उन्हें हटा कर पाबंद किया गया। उन्होंने बताया कि यूआईटी अधिकारियों ने जेसीबी की सहायता से खोखे, सीढियां, टीन शेड तथा चबूतरे जैसे विभिन्न अतिक्रमणों को हटाया। न्यास द्वारा अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन