श्रीकृष्ण सेवा संस्थान में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने चलाया स्वास्थ्य जागरुकता अभियान… देखें वीडियो
कैंसर को हराना है, हारना नहीं : डॉ. अर्पिता गुप्ता
बीकानेर। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा पीबीएम अस्पताल परिसर में श्री कृष्ण सेवा संस्थान द्वारा संचालित रैन बसेरे में अंतर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस पर विशेष कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य रोगियों में आत्मविश्वास जगाना व कैंसर के भय को दूर करना था। फाउंडेशन चेयरमैन डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कैंसर मरीजों से बात की व बताया की जागरूकता की कमी की वजह से ज्यादातर महिलाएं कैंसर की तीसरी व चौथी स्टेज पर उपचार को अस्पताल पहुँचती है, जिससे उन्हें बचा पाना मुश्किल होता है।
इसलिए स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहना बेहद जरूरी है। फाउंडेशन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर राजकुमार मूलचंदानी ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा क्षेत्र में कैंसर की सही समय पर स्क्रीनिंग व जांच द्वारा पता कर लिया जाए तो शत-प्रतिशत इलाज संभव है। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुन्दर सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि तुलसी का नियमित सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती है। अध्यक्ष सोनी ने बताया कि बीमारी भय से नहीं बल्कि इलाज और जागरुक रहने से जाती है। संस्थान के भैरुलाल मौसूण ने बताया कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारियों ने रैन-बसेरे में पहले आरती की और उसके बाद प्रसादी का वितरण किया। संस्थान के संजय लावट ने बताया कि श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा संचालित रैन-बसेरे में रोजाना पीडि़तजन आस्था और विश्वास के साथ आरती कर प्रसादी ग्रहण करते हैं। सर्दी के इस मौसम में पीडि़तजनों के लिए यह रैन-बसेरा वरदान साबित हो रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन