सड़क हादसे में युवक की मौत
श्रीडूंगरगढ़। सड़क हादसे में स्पीड से आ रही पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इनमें से एक को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार आडसर बास के रहने वाले 32 साल के हसम पुत्र असद अली की मौत हो गई। सीताराम पुत्र मोहन सिंह (40) और प्रेम सोनी (30) निवासी आडसर बास घायल हो गए हैं। एक अन्य घायल आसिफ खान (30) गंभीर रूप से घायल है। बीकानेर में केटरिंग का काम करने वाली एक टीम श्रीडूंगरगढ़ गई थी। वहां से वापस लौटते समय पिकअप गाड़ी में खाना बनाने के सामान के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। राहगीरों ने ही रास्ते में गाड़ी रोककर राहगीरों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें एक की रास्ते में मौत हो गई। जिसका शव अब पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन