फॉरच्यूनर में मिले दो शव
बीकानेर। सड़क किनारे खड़ी फॉरच्यूनर कार में एक युवक और युवती का शव मिला है। कार हरियाणा नंबर की है और गुडग़ांव में रजिस्टर्ड है। पुलिस ने गाड़ी के शीशे तोड़कर युवक-युवती को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया है। दोनों मृतक भादरा (हनुमानगढ़) के बताए जा रहे हैं। इनमें लड़की का नाम प्रियंका प्रताप सिंह निनान और लड़के का नाम संदीप पालाराम महरिया निवासी, साहुवाला भादरा है।
श्रीडूंगरगढ़ में ये कार तौलियासर मंदिर से पहले कांकड़ भैरुजी मंदिर के पास खड़ी थी। काफी समय से खड़ी गाड़ी को राहगीरों ने संभाला तो इसमें एक युवक और युवती को देखा गया। दोनों में कोई हरकत नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को हिलाया-डुलाया लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। इस पर कार के शीशे तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों बेहोश स्थिति में थे तो,इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया है। कार संदीप कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन