पुरानी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली
जोधपुर। आपसी रंजिश के चलते बदला लेने के लिए बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर शास्त्रीनगर थाना अधिकारी जोगेंद्र सिंह हॉस्पिटल पहुंचे। एमडीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया युवक की हालत क्रिटिकल है। घटना की सूचना मिलने के बाद युवक के साथी भी हॉस्पिटल पहुंच गए। राकेश मांजू को लगभग 4 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया है, उसे अब आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

मांजू हिस्ट्रीशीटर है और उसकी बदमाश विक्रम सिंह नांदिया से पुरानी रंजिश चल रही है। पहले भी राकेश मांजू और विरोधी गुट के बीच फायरिंग की घटना हो चुकी है। वि
क्रम गुट के बदमाशों ने राकेश मांजू के गोली मार दी। गोली बाएं कंधे पर लगी।
दो साल पहले राकेश मांजू ने शिवरात्रि के दिन शहर के डालीबाई मंदिर चौराहा के पास विक्रम सिंह को गोली मार दी थी। इस दौरान विक्रमसिंह नांदिया कार में ही बैठा था। तब पहले से रेकी कर रहे राकेश मांजू और उसके साथियों ने सामने आकर अचानक से फायरिंग कर दी थी। इससे एक गोली उसकी कमर के बाएं हिस्से में पसली के पास में लगी। मगर समय पर अस्पताल जाने से उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि इसी का बदला विक्रम सिंह की गैंग ने लिया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए