जयपुर-सीकर में बारिश, अलवर में गिरे ओले…देखें 26 शहरों का तापमान
जयपुर। आज सुबह बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर, सीकर और झुंझुनूं के कई इलाकों में मेघ गर्जना के साथ हल्की रिमझिम बारिश हुई। इधर देर शाम 6 बजे बाद अचानक अलवर और सीकर में मौसम पलट गया। अलवर में बारिश के साथ ओले गिरे। जबकि सीकर में हल्की बारिश के बाद सर्दी का असर भी बढ़ गया है। बारिश ने उन किसानों के लिए चिंता बढ़ा दी है, जिसने खेतों में अब सरसों की फसलें पक कर तैयार हो गई या कटाई शुरू हो गई है।

हालांकि गेहूं, चना और जौ की फसल करने वाले किसानों के लिए ये बारिश अच्छी है। लूणकरणसर में देर रात आसमान में बादल छाने के बाद आज तड़के बारिश हुई। बीकानेर में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की सूचना है। मौसम विभाग के अनुसार 3-4 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश होने की प्रबल संभावना है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन