युआईटी की कार्यवाही : जयपुर रोड़ से हटाए अतिक्रमण
बीकानेर। नगर विकास न्यास द्वारा बुधवार को भी जयपुर रोड पर विभिन्न अतिक्रमण हटाए गए। नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारहठ ने बताया कि न्यास तहसीलदार सनी भाम्भु के नेतृत्व में गठित दल ने इस सड़क पर विभिन्न अतिक्रमण हटाए। निर्धारित सीमा से बाहर जिन लोगों ने सड़क पर और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा था उन्हें समझाइश करते हुए अतिक्रमणों को हटाया गया।
इस दौरान जेसीबी की सहायता से खोखे, सीढियां, चबूतरे व? सड़क पर रखा सामान हटवाया गया और संबंधित को भविष्य में अतिक्रमण ना करने के लिए पाबंद भी किया गया। उन्होंने बताया कि न्यास द्वारा सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस सड़क किनारे फुटपाथ पर पार्किंग की जा रही है। फुटपाथ पर वाहन खड़े मिले तो उन्हें जब्त करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन