फ्लाइट में बवाल, महिला ने कपड़े उतारे
बीते कुछ दिनों से फ्लाइट में मारपीट और हंगामे की घटनाएं काफी बढ़ गई है। एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब करने की घटना में अभी कोर्ट-कचहरी का चक्कर चल ही रहा है कि अब विस्तारा की एक फ्लाइट में बवाल की नई कहानी सामने आई है। जानकारी के अनुसार इटली से मुंबई आ रही विस्तारा की फ्लाइट यूके 256 में एक महिला पैसेंजर ने नशे में क्रू मेंबर के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसने अपने कपड़े भी उतार दिए।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला सोमवार की है। महिला इटली की रहने वाली है। उसका नाम पाओला पेरुशियो है। उसपर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाने के बाद महिला को जमानत दे दी गई है। हालांकि, मामले में अभी भी जांच की जा रही है। विस्तारा की फ्लाइट में हंगामे की वजह महिला का बिजनेस क्लास में बैठना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार महिला के पास इकोनॉमी क्लास का टिकट था, लेकिन वह बिजनेस क्लास में जाकर बैठ गई थी। क्रू मेंबर ने जब उसे अपनी सीट में बैठने के लिए कहा तो वह बहस करने लगी। मुंबई में फ्लाइट लैंड होते ही क्रू मेंबर की शिकायत पर आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया गया। पीडि़त क्रू मेंबर ने बताया कि महिला बत्तमीजी करने लगी थी। मेरे साथ उसने मारपीट की।
जब मेरी मदद के लिए दूसरा क्रू मेंबर आया तो महिला ने उसके ऊपर थूक दिया। इसके बाद वह कपड़े उतारकर इधर-उधर घूमने लगी। बाद में कैप्टन के निर्देश पर क्रू मेंबर ने महिला को पकड़कर कपड़े पहनाए। उसे शांत करने के लिए एक सीट से बांध दिया गया और फ्लाइट के लैंड होने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए