बीकानेर के इस बाजार में मची जयश्रीराम की धूम…. देखें वीडियो
बीकानेर। अयोध्या में रामलला विराज रहे हैं और 500 वर्षों से मिले सौभाग्य को पूरा देश उत्साह से मना रहा है। इसी ऐतिहासिक पल को बीकानेर का भुजिया बाजार भी महोत्सव के रूप में मना रहा है। शहरी क्षेत्र के इस बाजार में व्यापारियों ने भक्ति के भाव से दुकानों के आगे जयश्रीराम के बैनर लगाए हैं, भगवा ध्वज और रंग-बिरंगी लाइटों से पूरे बाजार को सजाया है। भुजिया बाजार के व्यापारी सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से धार्मिक आयोजन होने प्रारंभ होंगे जो पूरे दिनभर चलेंगे। 11 से 4 बजे प्रसादी वितरण रहेगा।

इस दौरान सुंदरकांड पाठ व महाआरती का आयोजन जुगलकिशोर ओझा पुजारी बाबा के नेतृत्व में होगा। व्यवसायी सुनील अग्रवाल ने बताया कि मंच पर रामलला का अभिषेक किया जाएगा तथा प्रसादी का भोग लगाया जाएगा। आयोजन में विधायक जेठानन्द व्यास का मुख्य आतिथ्य रहेगा। इस भव्य आयोजन में गणेश माली, भैरुरतन माली, बद्री अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल एवं समस्त व्यापारीगण जुटे हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन