आसाराम के हार्ट में ब्लॉकेज, एम्स में भर्ती
जोधपुर। जेल में बंद आसाराम को सीने में दर्द की परेशानी के चलते 9 जनवरी को एम्स में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। साथ ही उनकी एंजियोग्राफी की गई थी, जिसमें आसाराम के हार्ट की दो नसों में 80 से 90 प्रतिशत तक ब्लॉकेज सामने आए थे। इसके बाद से एम्स में ही आसाराम को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। आसाराम की सेहत को लेकर उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपडेट किया जा रहा है।
इसके तहत आसाराम के शरीर में खून की कमी पाई गई है। साथ ही उनका हीमोग्लोबिन 9 से कम हुआ है। इसके बाद आसाराम की कोलोनोस्कॉपी व टुडी ईको भी की गई थी। इसमें रिपोर्ट नॉर्मल आई। जिसके बाद आसाराम की कैप्सूलर एंडोस्कॉपी की गई थी। बताया जा रहा है कि आसाराम ने पहले आयुर्वेद उपचार के लिए कोर्ट में अपील थी। उन्होंने अपना उपचार महाराष्ट्र के माधव आयुर्वेद हॉस्पिटल में करवाने के लिए कोर्ट में अपील की थी।

इस पर कोर्ट ने आसाराम को अपने खर्च पर और पुलिस सुरक्षा में उपचार करवाने की शर्त रखी थी। वहीं आसाराम के वकील ने सजा स्थगन का की एप्लिकेशन दी थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अब आसाराम का एम्स में एलोपैथी उपचार शुरू हो गया। जिससे उम्मीद है कि अब आसाराम का यहीं उपचार होगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए