शनिवार को बीकानेर आएंगे सीएम, देखें पांच घंटों का शिड्यूल
बीकानेर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शनिवार को बीकानेर आएंगे। मुख्यमंत्री श्री शर्मा प्रात: 11 बजे विशेष विमान द्वारा जयपुर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे नाल एयरपोर्ट बीकानेर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नाल एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.30 बजे पूगल उपखण्ड की ग्राम पंचायत भानीपुरा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री शर्मा यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का अवलोकन करेंगे।

माननीय मुख्यमंत्री भानीपुरा से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय स्थित बीएसएफ हेलीपैड पर उतरेंगे तथा दोपहर 2:15 से 2:45 तक सर्किट हाउस में ठहरेंगे। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा अपराह्न 3 बजे सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज सभागार में संभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री सांय 4 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सांय 5:30 बजे नाल एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन