येलो अलर्ट : तीन दिन तक रहेगा घना कोहरा
बीकानेर। बीकानेर में आज दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। इस दौरान शूल सी तेज हवाएं लोगों को कंपकपाती रही। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर में शीत दिन दर्ज किया गया। राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं घना से अति घना कोहरा छाया रहा।

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जनवरी तक कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में 19 से 21 जनवरी को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के लिए अति शीत दिन/ अति घना कोहरा का अलर्ट जारी किया है। वहीं दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर और चूरू के लिए घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सीकर, झुंझुनूं, धौलपुर, भरतपुर और अलवर के लिए अति घने कोहरे के साथ येलो अलर्ट की चेतनावी दी गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन