पायलट को पीटा, मचा हंगामा
नई दिल्ली। कोहरे के कारण विमानों की लेटलतीफी के बीच दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअडडे से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक यात्री ने पायलट से हाथापाई कर डाली। विमान में हुई इस घटना का विडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। उड़ान में देरी के कारण यात्री ने पायलट पर हमला कर दिया और बोला कि चलाना है तो चला वरना नीचे उतार। विमान के कैप्टन के साथ यह घटना उस समय हुई जब वह देरी की घोषणा कर रहे थे। 14 जनवरी 2024 को देर शाम सात बजे हुई। इंडिगो का यह विमान 6श्व 2175 दिल्ली से गोवा के लिए जा रहा था।

उड़ान में देरी का समय से उदघोषणा न होने के कारण यात्री नाराज था। विमानपत्तन सुरक्षा अधिकारियों ने इस घटना के बाद यात्री को विमान से नीचे उतार दिया। इसके बाद उसे सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया। यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने यात्रियों की परेशानी की ओर भी इशारा किया है। इंडिगो के खिलाफ लगातार शिकायतें भी बढ़ रही हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए