भीषण सड़क हादसा : छह की मौत
राजस्थान के सीकर जिले में तेज रफ्तार जीप व कार की आमने सामने की भिड़त में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसा लक्ष्मणगढ़ में हुआ। जहां एक जीप लक्ष्मणगढ़ से सीकर और कार सीकर से लक्ष्मणगढ़ की तरफ जा रही थी। तभी मणि महल के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी आकर सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप से भिड़ गई। जबरदस्त भिड़त में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच जने घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हताहतों को अस्पताल पहुंचाया। जहां मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखे पांच शवों में तीन पुरुष, एक महिला व एक बच्चा शामिल है। एक शव सीकर एसके अस्पताल की मोर्चरी में है। पुलिस के अनुसार कार से नागौर निवासी मौलासर निवासी और जीप में खाचरिवास निवासी शख्स का आई कार्ड मिला है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन