अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव : रिद्धिसा की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध…देखें वीडियो
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान लोक-संस्कृति और लोकधुनों पर नृत्यों की प्रस्तुतियों ने उत्सव को बेहद खास और खुबसूरत बना दिया। श्री धरणीधर ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में वीणा नृत्य एकेडमी की वीणा जोशी के नेतृत्व में शुद्ध कथक नृत्य गुरु वंदना और कृष्ण वंदना की प्रस्तुति दी गई।
खास बात यह रही कि इस दौरान करीब पांच वर्षीय बालिका रिद्धिसा चांडक ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। नन्ही नृत्यांगना रिद्धिसा की प्रस्तुति से उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। गौरतलब है कि रिद्धिसा बीकानेर के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष-अनुराधा चांडक की पुत्री है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन