सर्दी से मिली राहत, देखें 26 शहरों का तापमान
बीकानेर समेत कई जिलों में बीती रात का तापमान सामान्य रहा, जबकि छह से ज्यादा जिलों में अब भी रात में पारा औसत से कम रेकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने और दिन व रात का तापमान सामान्य या उससे ज्यादा रहने की संभावना जताई है। आज बीकानेर में दिन में सूरज की आंख मिचौनी रही। कभी तेज धूप खिली तो कभी बादल छाए रहे। प्रदेश में कुछ इलाकों को छोडकऱ सर्दी के तेवर आंशिक नरम पडऩे लगे हैं।

मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में दिन और रात में पारा सामान्य या उससे अधिक रहने के संकेत दिए हैं। हालांकि उत्तर पूर्व के कुछ इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाने का अनुमान है। मौसम शुष्क रहने पर प्रदेशवासियों को गलनभरी सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
देखें तापमान

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन