रंगोली व मेंहदी बनी आकर्षण का केन्द्र, प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
बीकानेर। शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव रामपुरिया हवेली से हेरिटेज वॉक के साथ प्रारंभ हुआ। इस दौरान बीकाजी की टेकरी पर रंगोली, मेहंदी और अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी द्वारा पुरस्कृत किया गया। कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि रचनात्मक रंगोलियां बेहद आकर्षण का केन्द्र रही वहीं मेहंदी डिजाइन की भी लोगों ने सराहना की।

प्रतिभागियों को सोसायटी संरक्षक राजकुमार किराड़ू, विधायक जेठानन्द व्यास, पार्षद सुधा आचार्य एवं प्रदीप उपाध्याय द्वारा पुरस्कृत किया गया। भाटी ने बताया कि कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी की सदस्याओं ने हाथ से बने उत्पादों और विभिन्न डिजाइनिंग चीजों की प्रदर्शनी भी लगाई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन