जेएनवीसी पुलिस की कार्रवाई : अफीम के साथ तीन को पकड़ा
बीकानेर . जेएनवीसी पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ तीन व्यक्तियों को पकड़ा है। आरोपी से अफीम एवं एक बाइक बरामद की गई है। एसएचओ लक्ष्मणसिंह राठौड़ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति वैष्णोधाम के पास 80 फीट रोड पर खड़े हैं, जिनके पास मादक पदार्थ हैं। वे इसे कहीं खपाने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस टीम के साथ 80 फीट रोड पर दबिश दी गई। नागौर के खींवसर हाल पता मुक्ताप्रसाद नगर निवासी पुखराज (50) पुत्र शेराराम मेघवाल, जोधपुर के लवेरा कला खेडापा निवासी पन्नाराम (19) पुत्र फरसाराम जाट एवं नागौर के कांटिया निवासी बलदेवराम (33) पुत्र झूमरराम मेघवाल को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों के पास से एक थैले में दो किलो अफीम बरामद की गई।

एक बाइक भी जब्त की गई है। आरोपियों पूछताछ में बताया कि वह अफीम जोधपुर से लाए थे। यहां बेचने क फिराक में थे। आरोपी अफीम कह से और किससे लाए थे, इस बारे मे पूछताछ की जा रही है।
एसएचओ के अलावा एसआई हरबंशलाल, हवलदार शेरसिंह, सुरेन्द्र कुमार, सिपाही राकेश, प्रभुराम, धर्मेन्द्र, पुखराज, हरफूल, राजेन्द्र सिंह, झाबरमल एवं महिला सिपाही सुनीता शामिल थी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन