औचक निरीक्षण में 59 ई-मित्र संचालकों पर लगाई पेनेल्टी
बीकानेर। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा शुक्रवार को जिला व ब्लॉक मुख्यालय पर 185 ई-मित्रों का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 59 ई-मित्र संचालकों पर पेनेल्टी लगाई गई। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विभिन्न विभागों की योजनाओं के कार्यों के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की वसूली, नवीनतम रेट लिस्ट नहीं लगाने की शिकायतों की जांच के लिए किए गए निरीक्षण के दौरान 42 ई-मित्र केन्द्रों पर रेट लिस्ट नहीं पाए जाने व 17 ई-मित्र अन्यत्र स्थान पर कार्य करते हुए पाए जाने पर यह पेनेल्टी लगाई गई।

इस दौरान स्थानीय सेवा प्रदाता से भी वार्ता कर उनके सभी ई-मित्रों को अविलम्ब रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिये गये है। ई-मित्र धारकों को सरकारी योजना में आवेदक की सही सूचना पोर्टल पर फीड करने एवं संबंधित के ही मोबाइल नम्बर व ई-मेल आई.डी. ही फीड करने के निर्देश दिए, जिससे आवेदक को भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन