इंदिरा रसोई में अव्यवस्था देख नाराज हुई राजौरिया
बीकानेर। संभागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया ने गुरूवार को नगर निगम कमीश्नर केसर लाल मीना के साथ जिला मुख्यालय के विभिन्न रैन बसेरों और इंदिरा रसोई का औचक निरीक्षण किया।

श्रीगंगानगर रोड़ पर प्राइवेट बस स्टैंड, फायर स्टेशन बिछवाल और रेलवे स्टेशन के पास मटका गली में बने रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि रैन बसेरों के बाहर रैन बसेरे का बड़ा बोर्ड लगाएं ताकि जरूरतमंद व आमजन भी इसका उपयोग कर सकें।

मटका गली में बने रैन बसेरे में रिकॉर्ड अच्छे से मैंटेन करने पर संभागीय आयुक्त ने व्यवस्था सम्भाल देख रहे कार्मिकों की हौंसला अफजाई की। रैन बसेरों में व्यवस्थाओं को लेकर संभागीय आयुक्त ने संतुष्टि जताई। रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान ही संभागीय आयुक्त ने फायर स्टेशन बिछवाल और श्रीगंगानगर रोड़ पर प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में बनी इंदिरा रसोई का भी औचक निरीक्षण किया। फायर स्टेशन बिछवाल से अटैच इंदिरा रसोई में साफ सफाई कम मिलने पर श्रीमती राजौरिया ने नाराजगी जताते हुए रसोई संचालकों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण मंडल कार्यालय में बनी लैब का भी निरीक्षण किया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन