घर के टूटे ताले, चोरों ने गुल्लक को तोड़कर निकाले रुपए
बीकानेर। अपने पैतृक गांव से लौटे परिवार को घर का ताला और अलमारी टूटे मिले। चोर पीछे से घर में रखे जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए। बच्चों की गुल्लक को भी तोड़कर चालीस-पचास हजार रुपए लेकर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना गंगाशहर के चौपड़ा बाड़ी के पास रहने वाले सत्यनारायण सोनी के घर की है।

सोनी ने गंगाशहर पुलिस को बताया कि वह 29 दिसम्बर को अपने पैतृक गांव गया था। वापस लौटा तो अलमारियां टूटी और सामान बिखरा मिला। सोनी की दुकान का भी ताला टूटा मिला। चोरी हुए सामान में एक सोने की अंगुठी वजन 3 ग्राम, पत्नी की सोने की अंगुठी वजन 6, सोने की कान जोड़ी वजन 6-7 ग्राम, सोने की नथ वजन 4-5 ग्राम, दो चांदी की पायल जोड़ी -150-170 ग्राम, बैग में 50-50 के नोट की 2 गड्डी यानी दस हजार रुपए, बैग में 20 के नोट की 1 गड्डी यानी दो हजार रुपए, बच्चों के गल्ले में नगदी चालीस से पचास हजार रुपए, चांदी के तीन सिक्के, 35-40 ग्राम, लक्ष्मीजी की दो मूर्ति चांदी की 50-50 (100ग्राम), दुकान में जड़ाऊ के पिस भी चोरी हो गए। इसके अलावा 20 ग्राम के आसपास डायमण्ड पोलकी भी गायब है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन