गैंगस्टर गोल्डी बराड़ आतंकी घोषित
भारत में आपराधिक गतिविधियों चलाने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित कर दिया गया है। गोल्डी बराड़ इस समय कनाडा में बैठकर भारत में गैंग चला रहा है। गृह मंत्रालय ने साल के पहले ही दिन 1 जनवरी 2024 को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यानी यूएपीए के तहत कार्रवाई की है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के राइट हैंड माना जाता है।

पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी को ही माना जाता है। गोल्डी के ही इशारे पर विश्नोई गैंग ने सिद्धू मूसेवाला को मौत की नींद सुला दिया था। गोल्डी बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने उसे पकडऩे के लिए उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर चुकी है।
गोल्डी का असली नाम सतिंदर सिंहजीत सिंह है। श्री मुक्तसर साहब में जन्मा गोल्डी भारत में कई अपराध को अंजाम देने के बाद 2021 में कनाडा भाग गया। वह कनाडा के ब्राम्पटन में बैठकर अपने गैंग के माध्यम से भारत में अपराध करा रहा है। गृह मंत्रालय ने गोल्डी बरार को आतंकी संगठन बब्बर खालसा का आतंकी बताया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए