25 गांवों में लगाई जाएगी 1121 सोलर स्ट्रीट लाइट्स
बीकानेर। नई दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के सीएसआर साझेदारी के तहत महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के सहयोग से बीकानेर जिले के 25 गांवों में 1121 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। इस परियोजना पर कुल 2.70 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ 11 अगस्त, रविवार को सायं 4 बजे रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में होगा। महावीर इंटरनेशनल बीकानेर के सचिव संतोष बांठिया ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य गांवों में ऊर्जा की कमी को दूर करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। सोलर स्ट्रीट लाइट्स के लगने से ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय बेहतर रोशनी मिलेगी, जिससे जनजीवन में सुधार होगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन