अवैध हथियारों सहित युवक गिरफ्तार
बीकानेरबीकानेर में हथियार रखने वाले युवकों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू है। शहर में हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से दो देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक कावनी गांव के पास 25 जेएमडी का रहने वाला है। मुक्ता प्रसाद नगर थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- नाल थाना क्षेत्र के कावनी गांव में रहने वाला ओम सिंह उर्फ बाबू सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। महज 30 साल के इस युवक के पास दो पिस्टल और एक कारतूस जब्त की गई। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थाने की एसआई रेणु बाला को सौंपी गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन