युवाओं ने खींची रेहड़ी, उठाया कचरा
बीकानेर। बीकानेर शहर तो वाकई अलमस्तों का शहर है, समस्या कोई भी हो, समाधान जरूर मिलेगा। पिछले काफी दिनों से सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं और पूरा शहर सड़ांध मार रहा है। सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे हैं और कचरे वाली गाड़ी नहीं आने के कारण घरों में डस्टबिन भी ओवरलोड हो चुके हैं।

इस बड़ी समस्या के बीच जागरुकता और एकजुटता का उदाहरण मोहता चौक में देखने को मिला। मोहता चौक निवासी पंकज भादाणी ने बताया कि नाटेश्वर महादेव मंदिर के आसपास फैली गंदगी के कारण दुर्गंध फैलने लग गई और सावन माह के चलते दर्शनार्थियों को भी तकलीफ हो रही थी। भादाणी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के इस मुख्य मार्ग पर रोजाना हजारों लोगों का आवागमन रहता है और गंदगी बिखरी होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शुक्रवार सुबह बारिश के बाद हालात और बदतर होने लगे। इस विकट समस्या को देखते हुए क्षेत्र के शारीरिक शिक्षक गौरव पुरोहित ने सफाई अभियान चलाने का निश्चय किया और पुरोहित की इस मुहिम में क्षेत्र के युवा शामिल हो गए। खास बात यह रही कि युवाओं ने सुरक्षा का ध्यान रखते हुए हाथों में ग्लब्स और मास्क पहन कर सफाई कार्य किया तथा सफाई के पश्चात् फिनाइल का छिड़काव भी किया गया। नाटेश्वर महादेव मंदिर से मोहता चौक टैक्सी स्टैंड तक लगभग चार घंटे सफाई अभियान चला तो आवागमन सुचारू हो पाया। इस अभियान में क्षेत्र के कैलाश जोशी, लक्ष्मीकांत जोशी, रघु जोशी, सौरश शर्मा, मनोज मारू, ओम उपाध्याय अप्पू जोशी, लोकेश जोशी, हेमंत जोशी, गिरधर जोशी व दीपचंद ओझा आदि जुटे रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन