बीकानेर के युवक ने आत्मदाह की कोशिश की
बीकानेर। कोठारी अस्पताल के पास एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे वो 30 फीसदी झुलस गया। इसके बाद वो पानी के एक गड्ढे में कूद गया। युवक को गंभीर हालत में पहले कोठारी अस्पताल और बाद में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। नंदकिशोर नामक इस युवक ने अपने शरीर पर पहले पेट्रोल डाला और फिर आग लगा ली। देखते ही देखते आग शरीर के कई हिस्सों तक पहुंच गई। उसने आत्मदाह का प्रयास क्यों किया? इस बारे में स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन