युवक गोचर में पेड़ पर लटका, महिला ने पंखे से लगाई फांसी
बीकानेर। गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी प्राप्त हुई। बीछवाल थाना इलाके में सुपर मार्केट में 50 वर्षीय साबरी बर्मन ने अपने घर में पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगा लिया। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर शव को मोर्चरी में रखवाया है।

गंगाशहर थाना इलाके में गोचर में एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। मृतक की पहचान कुम्हारों के मोड निवासी दिनेश राणा के रूप में हुई है। दिनेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके भाई कन्हैयालाल ने मंगलवार को ही दर्ज करवाई थी। पुलिस को बुधवार शाम सूचना मिली कि भीनासर गोचर भूमि पेट्रोल पंप के पूर्व दिशा में भैरूजी चौकी के पास खेजड़ी पर एक युवक लटका है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन