ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
बीकानेर। ट्रक की चपेट में आए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक के भाई ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। हादसा बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र का है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी अनुसार-बीकानेर शहर में आचार्यों की घाटी के पास रहने वाले गोपाल ब्राह्मण ने पुलिस को बताया- नौरंगदेसर में उसका भाई श्याम जोशी (46) ट्रक के ऊपर बैठा था। इस दौरान ड्राइवर ने ट्रक पीछे कर लिया।

अचानक ब्रेक लगने से ऊपर बैठा भाई नीचे गिरकर ट्रक में चपेट में आ गया। उसे पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां दो दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर चोट लगी थी। मृतक के भाई गोपाल ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने नए कानून के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन