युवक ने थाने में किया सुसाइड, 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
जयपुर में एक युवक के थाने में सुसाइड करने के मामले में पुलिस कमिश्नर ने सीआई सहित 6 पुलिसकर्मियों को लाइन भेज दिया है। वहीं, दूसरी तरफ मृतक का परिवार एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी के बाहर धरने पर बैठ गया। परिवार ने जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद परिवार और सरकार के बीच सहमति बन गई है।
जयपुर के सदर थाने में शनिवार शाम को मनीष पांडे ने आत्महत्या कर ली थी। एसीपी (सदर) धर्मवीर सिंह ने बताया था – उत्तर प्रदेश के रहने वाले मनीष (28) ने सुसाइड किया था। वह मानसरोवर के मांग्यावास में किराए से रहता था। शराब के नशे का आदी होने के चलते मनीष वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। शनिवार दोपहर बाइक चोरी करते सदर इलाके में लोगों ने उसे पकड़ लिया था।
शराब के नशे में धुत बदमाश के बाइक चोरी करते मिलने पर लोगों ने पिटाई कर दी थी। सदर थाना पुलिस के सूचना पर पहुंचने पर लोगों ने उसे सौंप दिया था। पुलिसकर्मियों के अपने काम में लगे होने पर मौका पाकर शराब के नशे में मनीष ने कपड़े का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। कुछ ही देर बाद पुलिसकर्मियों के कमरे में आने पर मनीष फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया था।
परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने बताया- सरकार ने मांगें मानी हैं। सामाजिक संगठन परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद करवा रहे हैं। सरकार से भी आर्थिक मदद का आश्वासन मिल गया है। जिम्मेदार अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। मनीष पांडे की पत्नी को संविदा पर नौकरी दी जाएगी। इन बातों पर सहमति हुई है।
जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट से कराई जाएगी
अब जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने इस संबंध में सदर थानाधिकारी सहित 2 एसआई , 2 हेड कॉन्स्टेबल और 1 कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस हिरासत में मौत हुई है। इसे लेकर जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट से कराई जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए